Women's Asian Games 2026 Final: टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका को दिया 217 रनों का लक्ष्य
स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा की शानदार पारियों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (22 सितंबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले श्रीलंका को जीत के लिए 217 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।
गोल्ड मेडल के…

गोल्ड मेडल के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम क शुरूआत धमाकेदार रही। स्मृति और शेफाली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 99 रनों की साझेदारी की।
टॉप स्कोरर रही मंधाना ने 45 गेंदों में 5 चौकों औऱ 7 छक्कों की बदौलत 79 रन की पारी खेली। वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आई ऋचा ने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। जबकि शेफाली के बल्ले से 29 गेंदों में 48 रन आए।
जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर बनाया।
श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी, चामुदी प्रबोदा ने 1-1 विकेट हासिल किया।