One-off T20I: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, भारत-जापान के बीच होगा 5-5 ओवर का मुकाबला
IND vs JAP, One-off T20I: भारत और जापान के बीच एकलौता टी20 मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है जहां इंडियन कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि ये मुकाबला Wet Outfield…
IND vs JAP, One-off T20I: भारत और जापान के बीच एकलौता टी20 मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है जहां इंडियन कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि ये मुकाबला Wet Outfield के कारण देरी से शुरू हुआ है जो कि अब 5-5 ओवर का खेला जाएगा।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
जापान (प्लेइंग XI): लचलान यामामोटो-लेक, रियो सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर।