पृथ्वी शॉ ने ठोका तूफानी तिहरा शतक, रोहित शर्मा-सुनील गावस्कर की रिकॉर्ड लिस्ट में हुए शामिल
मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2022-23 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार तिहरा शतक जड़ दिया। यह पृथ्वी के फर्स्ट क्लास करियर का पहला तिहरा शतक है। पृथ्वी सिर्फ 326 गेंदों में तिहरे शतक के आंकड़े तक पहुंचे हैं। यह भारत के फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में छठा सबसे तेज तिहरा शतक है।
पृथ्वी रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले मुंबई के आठवें बल्लेबाज हैं। वसीम जाफर, रोहित शर्मा,सरफराज खान,अजीत वाडेकर,सुनील गावस्कर,विजय मर्चेंट, संजय मांजरेकर ने ही उनसे पहले यह कारनामा किया था।
Prithvi Shaw has joined an elite list of Mumbai batters to score a #RanjiTrophy triple hundred: Sanjay Manjrekar, Vijay Merchant, Sunil Gavaskar, Ajit Wadekar, Wasim Jaffer (2), Rohit Sharma and Sarfaraz Khan.
— Lalith Kalidas (@lal__kal) January 11, 2023
Latest Cricket News In Hindi