IND vs WI 5th T20I: भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग XI में एंट्री, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को दिया बल्लेबाजी का न्यौता
India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से लेट शुरु हुए इस 9-9 ओवर के मकुाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने…
India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से लेट शुरु हुए इस 9-9 ओवर के मकुाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।
2-2 की बराबरी पर खड़ी इस सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए मंयक यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार और नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को शामिल किया है। भुवी भारत की प्लेइंग इलेवन में करीब चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीमें इस मैच के लिए
भारतीय (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेपर्ड, रॉस्टन चेज, गुड़ाकेश मोती, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ।