SA vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने गकेबरहा में जीता टॉस, साउथ अफ्रीका को पहले दी बल्लेबाज़ी; देखें प्लेइंग XI
SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 18 अक्टूबर को गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन की…
SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 18 अक्टूबर को गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन की जगह स्कॉट बोलैंड को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं साउथ अफ्रीका ने अपने कॉम्बिनेशन में तीन बदलाव किए हैं। उन्होंने मार्कस एकरमैन, मैथ्यू ब्रीत्ज़के और कगिसो रबाडा को प्लेइंग XI में जोड़ा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): निक मैडिन्सन, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।