रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, चेन्नई के कप्तान धोनी के बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जब आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हो रहे आईपीएल-13 के फाइनल मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपने नाम के बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
रोहित शर्मा अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद 200…
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जब आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हो रहे आईपीएल-13 के फाइनल मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपने नाम के बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
रोहित शर्मा अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद 200 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। एक तरफ जहां धोनी ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 204 मैच खेले है तो वहीं रोहित शर्मा आज अपना 200वां मैच खेल रहे है।
धोनी और रोहित के बाद सुरेश रैना का नाम आता है जिन्होंने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 193 मैचों में हिस्सा लिया है।