South Africa vs Bangladesh Test 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनकैप्ड ओपनर महफिज़ुल इस्लाम (Mahfijul Islam) को शामिल किया गया है, वहीं मोहम्मद नईम (Mohammad Naim) की 4 साल बाद टीम में वापसी हुई है। क्योंकि शादमान इस्लाम वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टखने में लगी चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
नईम ने अपना एकमात्र टेस्ट मैच 2022 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस बीच, महफिज़ुल चल रही 28वीं नेशनल क्रिकेट लीग में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने मैमनसिंह के लिए 10 पारियों में 74.67 की औसत से 672 रन बनाए हैं, जिसमें चट्टोग्राम के खिलाफ खेली गई नाबाद 217 रनों की पारी भी शामिल है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे ऑफ-स्पिनर नईम हसन और विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित हसन अपनी जगह बरकरार नहीं रख पाए। तेज गेंदबाज खालिद अहमद की टीम में वापसी हुई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज मोमिनुल हक भी टीम में लौट आए हैं। मोमिनुल सीरीज के पहले मैच में 'कन्कशन' (सिर की चोट) का शिकार होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। वहीं, नाहिद राणा अभी भी टीम से बाहर हैं, क्योंकि वे 'लैब्रुम टियर' (labrum tear) चोट से उबर रहे हैं।
The Bangladesh Cricket Board (BCB) announces the 16-member Test squad for the upcoming tour of South Africa! Squad: Najmul Hossain Shanto (Captain), Tanzid Hasan Tamim, Naim Sheikh, Mominul Haque Showrab, Mushfiqur Rahim, Litton Kumer Das, Tawhid Hridoy, Jaker Ali Anik, Mehidy Hasan Miraz (Vice Captain), Taijul Islam, Taskin Ahmed, Hasan Mahmud, Shoriful Islam, Ebadot Hossain Chowdhury, Syed Khaled Ahmed and Mahfijul Islam. #BCB #BangladeshCricket #TestCricket
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) November 9, 2026