शेन बॉन्ड बने MI Emirates के हेड कोच, पार्थिव पटेल औऱ विनय कुमार को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) ने यूएई इंटरनेशनल लीग टी-20 के पहले सीजन के लिए अपने कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है। शेन बॉन्ड को एमआई एमिरेट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट के सदस्य पार्थिव पटेल और विनय कुमार को अभी…
एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) ने यूएई इंटरनेशनल लीग टी-20 के पहले सीजन के लिए अपने कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है। शेन बॉन्ड को एमआई एमिरेट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट के सदस्य पार्थिव पटेल और विनय कुमार को अभी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्थिव को बल्लेबाजी कोच और विनय कुमार को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वहीं जेम्स फ्रेंकलिन को फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी मिली है। रॉबिन सिंह को एमआई एमिरेट्स का जनरल मैनेजर (क्रिकेट) बनाया गया है।
शेन बॉन्ड 2015 से और रॉबिन सिंह 2010 से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। टीम की सफलता में दोनों ने अहम रोल निभाया है। बता दें कि एमआई एमिरेट्स का मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है।