जयदेव उनादकट: बेहतरीन कप्तान, उम्दा गेंदबाज, सौराष्ट्र को 2 बार रणजी चैंपियन बनाया (जयदेव उनादकट: बेहतरीन कप्तान, उम्दा गेंदबाज, सौराष्ट्र को 2 बार रणजी चैंपियन बनाया)
Happy Birthday Jaydev Unadkat: जयदेव उनादकट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। गेंद को स्विंग कराने की क्षमता उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाती है। भारतीय टीम के लिए खेलते हुए जयदेव को बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन घरेलू क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी और कप्तान उन्होंने शानदार सफलता हासिल की है।
जयदेव उनादकट का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को पोरबंदर, सौराष्ट्र में हुआ था। सौराष्ट्र क्रिकेट का गढ़ माना जाता है और इसका असर उनादकट पर भी पड़ा। उन्होंने क्रिकेट में ही करियर बनाने का फैसला लिया।
2010 में उनादकट ने प्रथम श्रेणी में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ डेब्यू किया और दमदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उसी साल