कुसल मेंडिस ने जड़ा शतक, श्रीलंका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को दिया 282 रनों का लक्ष्य
कुसल मेंडिस के शतक, कप्तान चरिथ असलंका के अर्धशतकों के दम पर श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।
…

श्रीलंका की शुरूआत खराब रही, फिर निशान मदुश्का और कुसल मेंडिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। मेंडिस ने अपने वनडे करियर का पांचवां शतक जड़ते हुए 115 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली। इसके अलावा मदुश्का ने 70 गेंदों में 51 रन और फिर कप्तान असलंका ने 66 गेंदों में 78 रन बनाए। जिसकी बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा, आरोन हार्डी, सीन एबॉट औऱ बेन ड्वार्शुइस ने 1-1 विकेट लिया।
2nd #SLvsAUS ODI
Scorecard @ https://t.co/3YvE4Dpmqt pic.twitter.com/IB3RbM8cm8— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 14, 2025
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो।