IND vs SL: बिहार के लाल के बचाई Team India का लाज, श्रीलंका को मिला 170 रनों का लक्ष्य
IND vs SL 2nd Semi Final, Asia Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार, 01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत हासिल करने के लिए 170 रनों का लक्ष्य…
IND vs SL 2nd Semi Final, Asia Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार, 01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत हासिल करने के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा है।
गौरतलब है कि एशिया कप के सेमीफाइनल में बिहार के लाल ईशान किशन ने टीम इंडिया की लाज बचाई और 46 गेंदों पर 4 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 80 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बिहार के एक और बेटे वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन ठोके। इनके अलावा भारत के दूसरे सभी बल्लेबाज़ मैदान पर सिर्फ संघर्ष करते दिखे।
बात करें श्रीलंकाई गेंदबाज़ों की तो थरिंदु रत्नायके और कप्तान सहन अराजिगे ने किफायती गेंदबाज़ी करके 2-2 विकेट झटके। वहीं वनुजा सहन, लसिथ क्रूसपुल्ले और नुवानिदु फर्नांडो ने एक-एक विकेट लिया।
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लसिथ क्रूसपुल्ले, सहन अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थरिंदु रत्नायके, वनुजा सहन, विजयकांत वियासकांत, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो।