Asian Games: राज्यसभा सांसद कमल हासन ने सोमवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को बधाई दी। भारतीय एथलीट्स, कोचों और पूरे भारतीय दल को लिखे एक पत्र में कमल हासन ने कहा कि 85 मेडल जीतना और चौथे स्थान पर रहना एक ऐसी उपलब्धि है जिस पर पूरे देश को गर्व है।
कमल हासन ने कहा, "आइची-नागोया में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी 495 एथलीट्स, हर मेडल विजेता और प्रतियोगिता में अपना सब कुछ झोंक देने वाले हर एथलीट का धन्यवाद कि उन्होंने साहस, अनुशासन और गर्व के साथ हमारा झंडा ऊंचा रखा।"
उन्होंने विशेष रूप से तमिलनाडु के मेडल विजेताओं - विथ्या रामराज, विशाल टीके, अभिनय राजराजन, बरनिका एलंगोवन, जी. कामलिनी, वाशिंगटन सुंदर, ए. हरिहरन अमसाकरुणन, अभय सिंह, जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमार, शमीना रियाज, नेत्रा कुमानन और राजेश रमेश को बधाई दी। आप सभी ने तमिलनाडु और भारत का मान बढ़ाया है।"