कोहली का ध्यान एशिया कप और वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच जीतने पर होगा: रॉबिन उथप्पा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को लगता है कि विराट कोहली को व्यक्तिगत रिकॉर्ड की चिंता नहीं है और उनका ध्यान एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए भारत के लिए मैच जीतने पर है। आपको बता दे कि एशिया कप 31 अगस्त से लेकर 17 सितम्बर तक और…
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को लगता है कि विराट कोहली को व्यक्तिगत रिकॉर्ड की चिंता नहीं है और उनका ध्यान एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए भारत के लिए मैच जीतने पर है। आपको बता दे कि एशिया कप 31 अगस्त से लेकर 17 सितम्बर तक और वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक खेला जाएगा।
उथप्पा ने कहा कि, "विराट को अब रिकॉर्ड तोड़ने की कोई परवाह नहीं है। हम लोग और फैंस इसके प्रति जुनूनी हैं। वह उन शतकों के बावजूद भारत के लिए मैच जीतना अधिक पसंद करेंगे। विराट का फोकस एशिया कप और वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच जीतने पर होगा। उन्हें वास्तव में रिकार्डों की परवाह नहीं है। चाहे वह एशिया कप, वर्ल्ड कप या अपने करियर के किसी भी समय उस बड़े रिकॉर्ड (सचिन के वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ना) को हासिल कर ले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनका एकमात्र ध्यान भारत के लिए मैच जीतने पर है, न कि उनके शतक पर।" तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में 49 शतक दर्ज है जबकि कोहली के नाम 46 शतक दर्ज है।