पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर को लेकर कहा है कि चोट से वापसी के बाद से हम वास्तव में श्रेयस अय्यर के फॉर्म के बारे में नहीं जानते हैं। श्रेयस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन डे मैच में 3(8) रन बनाकर रन आउट हो गए थे।
चोपड़ा ने कहा कि, "श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए, इसलिए हम वास्तव में उनके फॉर्म के बारे में नहीं जानते हैं। अब सिर्फ दो मैच बचे हैं और अगर भारत उनकी फॉर्म का पता नहीं लगा सका तो उनके लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। मिडिल आर्डर में सोचने योग्य सवाल हैं। राहुल अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन श्रेयस और ईशान किशन का क्या? इनमें से एक मिडिल आर्डर में खेलेगा।"
उन्होंने आगे कहा कि, "टीम मैनेजमेंट में सभी ने उन पर भरोसा दिखाया क्योंकि वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं।'वहीं सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वह गैप ढूंढते हैं और गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं। कई बार वह स्कूप खेलते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने मैदान के नीचे स्ट्रोक्स खेले। उन्हें वनडे में नियमित तौर पर ऐसा करने की जरूरत है और अगर वह ऐसा करते हैं तो वनडे में रन बनाने की उनकी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।"