World Cup 2023: मैक्सवेल-वॉर्नर ने जड़े शतक, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को दिया 400 रन का लक्ष्य
वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर के शतकों की मदद से नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 399 का स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाये। उन्होंने 44…
वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर के शतकों की मदद से नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 399 का स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाये। उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौको और 8 छक्कों की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंद में शतक जड़ दिया। ये वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद में 11 चौको और 3 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 71(68)और मार्नस लाबुशेन ने 62(47) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लोगान वैन बीक को मिले। बास डी लीडे ने 2 विकेट हासिल किये।
AUS की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम ज़ाम्पा।
NED की प्लेइंग XI: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।