Asian 20km Race Walking C'ships: Akshdeep clinches gold; Vikash, Paramjeet qualify for Paris Olympic (Image Source: IANS)
भारत के अक्षदीप सिंह ने एशियन 20 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता में रविवार को स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि प्रियंका गोस्वामी ने महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता।
पुरुष 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अक्षदीप सिंह ने 1:20:57 का समय लेकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। यह भारत का इस प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले ओलम्पियन गुरमीत सिंह ने 2016 में स्वर्ण पदक जीता था।
अन्य भारतीयों में विकास सिंह और परमजीत बिष्ट ने क्रमश: 1:20:05 और 1:20:08 का समय लिया जो 2023 विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक्स के 1:20:10 के क्वालिफिकेशन मार्क से कम था।