वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। देश ने टूर्नामेंट में कुल तीन मेडल अपने नाम किए, जिसमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल रहा। जैवलिन थ्रो में इस इवेंट में भारत को पहला मेडल दिलाने वाले आशीष यादव का कहा कि वह इंजरी के चलते अपना बेस्ट थ्रो नहीं फेंक सके, लेकिन उन्हें गर्व है कि वह देश के लिए मेडल जीतकर लेकर आए।
आशीष ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगा। हमने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने देश के लिए मेडल जीता है। यह बहुत अच्छा अनुभव था। मेरा पर्सनल बेस्ट 74.49 मीटर था, और मैंने उससे थोड़ा कम ही थ्रो किया। मुझे थोड़ी चोट भी लगी थी, जिसकी वजह से मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं दे पाया। आगे मैं और बेहतर करूंगा। शुरू में, मेरे परिवार ने मुझे जैवलिन थ्रो न करने के लिए कहा था,क्योंकि इसमें चोट लगने का ज्यादा रिस्क होता है। उन्होंने मुझे डिस्कस थ्रो करने का सुझाव दिया क्योंकि मेरे अंकल, धर्मराज यादव, एक डिस्कस थ्रोअर हैं। हालांकि, इसके बावजूद मैंने जैवलिन में खेलने शुरू किया और आगे बढ़ता रहा।"