एशियन गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारतीय महिला स्कीट टीम के लिए शानदार रहा। परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस शानदार उपलब्धि के लिए महिला स्कीट टीम को बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक एक्स पर लिखा, "परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान को एशियन गेम्स 2026 में विमेंस स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। आपके स्किल, पक्के इरादे और टीम भावना ने देश को गर्व महसूस कराया है। उम्मीद है आप भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करती रहेंगी।"
खेल मंत्री मांडविया ने एक्स पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में विमेंस स्कीट टीम इवेंट में पहला कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान को बहुत-बहुत बधाई।"