India has 284 billionaires with astounding Rs 98 lakh crore wealth: Hurun list (Image Source: IANS)
भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 284 हो गई है, जिनकी कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपये है। गुरुवार को जारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट फॉर 2025’ से पता चलता है कि देश के सबसे धनी व्यक्तियों की कुल संपत्ति में पिछले एक साल में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अकेले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 90 अरबपति हैं।
भारत वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में बना हुआ है, अरबपतियों की संख्या के मामले में देश तीसरे स्थान पर है, जो केवल अमेरिका और चीन से पीछे है। अमेरिका 870 अरबपतियों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर है।