Championship trophy
India vs South Korea: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से रौंदा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण में लगातार पांचवीं जीत
हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 में सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ लीग चरण के अपने अंतिम मैच में 8-0 से जीत हासिल की। लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम लीग चरण में अजेय रही।
दिलप्रीत सिंह (8', 40') ने दो गोल किए, जबकि जुगराज सिंह (11'), हरमनप्रीत सिंह (15'), शिलानंद लकड़ा (33'), सुखजीत सिंह (34'), संजय (36') और अंगद बीर सिंह (60') ने एक-एक गोल दागा। भारत सभी पांच मुकाबलों में जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। वहीं, हार के बावजूद, कोरिया छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा और सेमीफाइनल में उसका सामना फिर से भारत से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जापान (जो दूसरे स्थान पर रहा) का मुकाबला मलेशिया (जो तीसरे स्थान पर रहा) से होगा। सेमीफाइनल 4 नवंबर को और मेडल मैच 5 नवंबर को खेले जाएंगे।
Related Cricket News on Championship trophy
-
अभिषेक बच्चन की जयपुर पिंक कब्स ने जीती युवा ऑल स्टार्स में चैंपियनशिप ट्रॉफी
Jaipur Pink Cubs: अभिषेक बच्चन की जयपुर पिंक कब्स, जयपुर पिंक पैंथर्स की जूनियर टीम ने एक रोमांचक फाइनल में पहली 'युवा ऑल स्टार्स' चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। ...
-
ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग ने चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण किया
Global Indian Pravasi Kabaddi League: बहुप्रतीक्षित ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) ने रविवार को यहां आयोजित एक समारोह में अपनी चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण किया, जीआई-पीकेएल की शुरुआत 18 अप्रैल को गुरुग्राम में होगी। ...
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago