Chief minister omar abdullah
Advertisement
कश्मीर में गोल्फ टूरिज्म को बूस्ट, राष्ट्रीय-अंतरारष्ट्रीय स्तर पर दिलाएंगे इस खेल में पहचान : उमर अब्दुल्ला
By
IANS News
May 10, 2026 • 13:10 PM View: 263
Chief Minister Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कश्मीर में गोल्फ टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। इस साल यहां कई राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के गोल्फ कोर्स देश के सबसे बेहतरीन गोल्फ कोर्स में गिने जाते हैं। सरकार अब और बड़े गोल्फ टूर्नामेंट कराने की तैयारी कर रही है, ताकि कश्मीर को देश के प्रमुख गोल्फ पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान मिल सके।
श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में 'इंडिया गोल्फ कार्निवल 2026' का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर का गोल्फ से बहुत पुराना और ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। यहां विश्वस्तरीय गोल्फ सुविधाएं मौजूद हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Chief minister omar abdullah
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago