Fih hockey
Advertisement
हॉकी विश्व कप: भारत ने स्पेन पर 2-0 से जीत के साथ अभियान की शुरूआत की
By
IANS News
January 14, 2023 • 08:52 AM View: 1267
राउरकेला, 13 जनवरी एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज शुक्रवार को भुवनेश्वर और राउरकेला में हो गया। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट के अपने शुरूआती पूल डी मैच में स्पेन पर 2-0 से जीत के साथ शानदार शुरुआत की।
अमित रोहिदास (13 मिनट) ने पहले क्वार्टर में भारत के लिए पहला गोल किया, जबकि हार्दिक सिंह (27 मिनट) ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा। इस जीत से भारत पूल डी तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पहुंच गया है, जिसने वेल्स को दूसरे पूल मैच में 5-0 से हराया था।
Advertisement
Related Cricket News on Fih hockey
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement