Kansas city
सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान मेसी बोले- 'ये टीम कभी उम्मीद नहीं छोड़ती'
मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के विरुद्ध जीत के साथ लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। अर्जेंटीना अब गुरुवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी।
फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले मेसी इस क्वार्टर फाइनल मैच में कोई गोल तो नहीं कर सके, लेकिन वे आखिरी सीटी बजने तक मैदान पर डटे रहे और टीम का हौसला बढ़ाते रहे। मुकाबले के 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मगर डैन न्डोये ने 67वें मिनट में गोल के साथ स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद 'एक्स्ट्रा टाइम' में जूलियन अल्वारेज (112') और लौटारो मार्टिनेज (120+1') के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड टीम को 3-1 से हराया।
Related Cricket News on Kansas city
-
पिता हैं बीमार, फिर भी देश के लिए खुद को मैदान पर झोंक रहे लियोनेल मेसी, परिवार ने…
FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज अर्जेंटीना ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने तीन गोल दागते हुए टीम की जीत में अहम ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16