Ritwik bhattacharya
Advertisement
बर्थडे स्पेशल: 19 वर्ष की उम्र में स्क्वैश के राष्ट्रीय चैंपियन बन गए थे रित्विक भट्टाचार्य
By
IANS News
October 13, 2024 • 19:24 PM View: 357
Ritwik Bhattacharya: भारत के सर्वश्रेष्ठ स्क्वैश खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले रित्विक भट्टाचार्य का जन्म 14 अक्टूबर,1979 को वेनेजुएला में हुआ था।
वेनेजुएला में जन्मे रित्विक का 8 वर्ष तक का बचपन वहीं मस्ती करते हुए बीता। वहां उन्हें तैराकी करने और बेसबाल खेलने में आनंद आता था। फिर अचानक किस्मत ने पलटा खाया और वह भारत आ गए। तब बहुत छोटे थे और भारत में होने वाली सामान्य चीजों के बारे में अक्सर शिकायत करते थे, जैसे यहां पेप्सी क्यों नहीं मिलती? धीरे-धीरे रित्विक ने भारत के अनुसार यहां की जीवनचर्या में स्वयं को ढालना शुरू कर दिया। उन्होंने पेप्सी जैसी अनेक चीजों के बिना रहना सीख लिया।
वह अपने पिता के साथ एक शहर से दूसरे शहर घूमते रहे। 6 माह इलाहाबाद, एक वर्ष बंगलौर, एक वर्ष दिल्ली में बिताने के बाद वह चेन्नई पहुंच गए। तब तक वह 12 वर्ष के हो चुके थे और इतने समय में 8 स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही 4 भाषाएं सीख चुके थे। इसके पश्चात् रित्विक के जीवन में किशोरावस्था के साथ नए बदलाव शुरू हो गए।
TAGS
Ritwik Bhattacharya
Advertisement
Related Cricket News on Ritwik bhattacharya
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement