Taipei open 2026
Advertisement
Taipei Open 2026: तन्वी शर्मा ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में हुआंग यू-हसुन को हराया
By
IANS News
August 01, 2026 • 13:53 PM View: 115
तन्वी शर्मा ने ताइपे बैडमिंटन ओपन 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने एकतरफा गेम में जीत हासिल की और बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत के खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
शनिवार को ताइपे एरिना में दुनिया की 34वें नंबर की खिलाड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त हुआंग यू-हसुन को 21-17, 21-11 से हराया। उन्होंने सिर्फ 33 मिनट में जीत हासिल की और रविवार को वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की की।
Advertisement
Related Cricket News on Taipei open 2026
Cricket Special Today
Advertisement