Tanvi sharma
'उनमें एक खास खिलाड़ी बनने के सभी गुण हैं', ताइपे ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु ने की तन्वी शर्मा की तारीफ
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा की जमकर तारीफ की है। तन्वी ने रविवार को ताइपे ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचा। वह यह खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं।
सिंधु ने कहा कि यह इस युवा खिलाड़ी के करियर में और भी आने वाली कामयाबियों की बस शुरुआत है। उन्हें कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए, खुद पर भरोसा रखना चाहिए और सफलता पाने की भूख को बरकरार रखना चाहिए। रविवार को 17 वर्षीय तन्वी ने वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह को सीधे गेम में हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 खिताब जीता। तन्वी ने शानदार रणनीति के साथ गुयेन को सिर्फ 36 मिनट में 21-16, 21-16 से हराया। वह किसी भी कैटेगरी में ताइपे ओपन जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं।
Related Cricket News on Tanvi sharma
-
17 वर्षीय Tanvi Sharma बनीं चैंपियन, ताइपे ओपन का खिताब जीतकर रचा इतिहास
17 वर्षीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस खिताब को जीतने वाली किसी भी कैटेगरी की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी हैं। यह ...
-
Taipei Open 2026: तन्वी शर्मा ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में हुआंग यू-हसुन को हराया
तन्वी शर्मा ने ताइपे बैडमिंटन ओपन 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने एकतरफा गेम में जीत हासिल की और बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट ...
-
एशिया जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप: वेन्नाला कलागोटला और तन्वी शर्मा ने भारत को दिलाई शानदार शुरुआत
Asia Junior Individual Championships: बैडमिंटन एशिया जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार शुरुआत की है। महिला एकल वर्ग में वेन्नला कालागोटला और तन्वी शर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारतीय अभियान को मजबूत बढ़त ...
-
तन्वी शर्मा, बोर्निल चांगमई बैडमिंटन एशिया अंडर17,अंडर15 जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में
Badminton Asia U17: तन्वी शर्मा और बोर्निल चांगमई ने चीन के चेंग्दू में चल रही बैडमिंटन एशिया अंडर17 और अंडर15 जूनियर चैंपियनशिप के पांचवें दिन अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए जीत हासिल की और ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16