दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा की जमकर तारीफ की है। तन्वी ने रविवार को ताइपे ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचा। वह यह खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं।
सिंधु ने कहा कि यह इस युवा खिलाड़ी के करियर में और भी आने वाली कामयाबियों की बस शुरुआत है। उन्हें कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए, खुद पर भरोसा रखना चाहिए और सफलता पाने की भूख को बरकरार रखना चाहिए। रविवार को 17 वर्षीय तन्वी ने वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह को सीधे गेम में हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 खिताब जीता। तन्वी ने शानदार रणनीति के साथ गुयेन को सिर्फ 36 मिनट में 21-16, 21-16 से हराया। वह किसी भी कैटेगरी में ताइपे ओपन जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं।
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा की जमकर तारीफ की है। तन्वी ने रविवार को ताइपे ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचा। वह यह खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं।