english media
Advertisement
IND-ENG टेस्ट सीरीज से पहले ज़ुबानी जंग शुरू, सुनील गावस्कर ने इंग्लिश मीडियो को सुनाई खरी-खोटी
By
Shubham Yadav
January 09, 2024 • 12:46 PM View: 639
इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आने वाली है। 25 दिसंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज से पहले ही ज़ुबानी जंग शुरू हो चुकी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मेहमान टीम पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'खेल में सबसे बड़ी रोने-पीटने वाली मीडिया' कहा है। गावस्कर के इस बयान से इंग्लैंड क्रिकेट को जरूर मिर्ची लग सकती है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में भारत ने दो दिन के अंदर जीत हासिल कर ली जिसके बाद पिच को लेकर काफी सवाल उठाए गए। कप्तान रोहित शर्मा ने हालांकि साफ कर दिया कि भारतीय खिलाड़ियों को ऐसी पिच पर खेलने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि वो खुद को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। बहरहाल, उन्होंने ये भी कहा कि मेहमान टीम को भी उपमहाद्वीप में खेलने आने पर पिचों के बारे में शिकायत नहीं करनी चाहिए।
Advertisement
Related Cricket News on english media
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18
Advertisement