Advertisement
Advertisement

kl rahul

IPL 2024: गेंदबाजों और स्टोइनिस के दम पर जीती लखनऊ, मुंबई को रोमांचक मैच में 4 विकेट से चखाया हार का
Image Source: Google

IPL 2024: गेंदबाजों और स्टोइनिस के दम पर जीती लखनऊ, मुंबई को रोमांचक मैच में 4 विकेट से चखाया हार का स्वाद

By Nitesh Pratap April 30, 2024 • 23:28 PM View: 2025

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार गेंदबाजी और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का का फैसला किया था। मुंबई पावरले में 4 विकेट खोकर 28 रन ही बना सकी थी। मुंबई ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में सूर्यकुमार यादव की जगह नुवान तुषारा और लखनऊ ने मयंक यादव ने डेब्यूटेंट अर्शिन कुलकर्णी को खिलाया। हालांकि कुलकर्णी गोल्डन डक पर आउट हो गए। 

मुंबई पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 46(41) रन नेहल वढेरा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान किशन ने 32(36) रन की पारी खेली। अपनी इस धीमी पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। नेहल और ईशान ने 5वें विकेट के लिए 53 (53) रन जोड़े। टिम डेविड 18 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद लौटे। टिम और वढेरा ने छठे विकेट के लिए 32 (20) रन की साझेदारी की। मोहसिन खान ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई, मार्कस स्टोइनिस, नवीन-उल-हक और मयंक यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

Related Cricket News on kl rahul