30 lakh signing: Cricket News & Match Updates
30 लाख में SRH ने पकड़ा जबरदस्त टैलेंट, रणजी में तीन मैचों में दो दोहरे शतक लगाकर कर दी अपनी काबिलियत साबित
सनराइजर्स हैदराबाद के 30 लाख वाले युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण ने रणजी ट्रॉफी में गजब का प्रदर्शन दिखाया है। करियर में रफ्तार पकड़ते हुए उन्होंने तीन मैचों में दूसरा दोहरा शतक ठोक दिया। चंडीगढ़ के खिलाफ खले जा रहे मुकाबले में नाबाद 227 रन बनाकर स्मरण ने कर्नाटक को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। उनके इस लगातार धमाके ने उन्होंने अपनी आईपीएल टीम SRH के लिए भी बड़ा संकेत दे दिया है कि मौका मिलते ही ये खिलाड़ी कमाल कर सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद और कर्नाटक के 22 साल के युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण इस समय रणजी ट्रॉफी 2025/26 सीजन में छाए हुए हैं। कर्नाटक के लिए खेलते हुए उन्होंने तीन मैचों में दूसरा दोहरा शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। चंडीगढ़ के खिलाफ हब्लि में खेले जा रहे मुकाबले की पहली पारी में स्मरण ने दूसरे दिन सोमवार(17 नवंबर) को नाबाद 227 रन जड़ दिए। Read More...