38 year old record: Cricket News & Match Updates
Matthew Breetzke ने चकनाचूर किया नवजोत सिंह सिद्धू का 38 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
Matthew Breetzke Breaks Navjot Sindhu World Record: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने अपनी धमाकेदार शुरुआत से वनडे क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरे वनडे में उन्होंने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, जो पिछले 38 साल से अटूट था। ब्रीट्ज़के ने अपने करियर की लगातार पांच पारियों में पचास या उससे ज्यादा रन बनाकर पूर्व भारतीय दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ दिया।
गुरुवार(4 सितंबर) को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने इतिहास रच दिया। टोनी डी ज़ोरज़ी की जगह चोट के बाद टीम में वापसी करते हुए उन्होंने 77 गेंदों पर 87 रन ठोके, जिसमें 7 चौके, 3 छक्के शामिल रहे और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 126 गेंदों में 147 रनों की साझेदारी की। उनकी इस पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि उन्हें रिकॉर्ड बुक्स में भी अमर कर दिया। Read More...
Related Cricket News for 38 year old record - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago