6 fours over: Cricket News & Match Updates
4,4,4,4,4,4: प्रभसिमरन सिंह का तूफान, मुकेश कुमार के ओवर में 6 चौके जड़कर रच दिया इतिहास; देखें VIDEO
प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने मैच का पूरा रुख बदल दिया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने मुकेश कुमार को पूरी तरह निशाने पर लिया और लगातार 6 चौके जड़ दिए। उनकी इस आक्रामक पारी ने पंजाब किंग्स को ऐतिहासिक जीत की राह पर डाल दिया।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (25 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। 265 रन के विशाल लक्ष्य का पीछे करते हुए पावरप्ले में ही पंजाब किंग्स के ओपनर्स ने आक्रामक तेवर दिखा दिए थे। प्रियांश आर्य के साथ मिलकर प्रभसिमरन ने तेजी से रन बटोरे और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन असली तूफान तब आया जब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर मुकेश कुमार आए। Read More...
Related Cricket News for 6 fours over - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16