Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Abbas ali baig

Cricket Image for former Indian handsome cricketer Abbas Ali Baig  kissed by a girl
handsome indian cricketer

कहानी उस हैडंसम इंडियन क्रिकेटर की जिसे भरे मैदान किस करने लगी थी लड़की

By Prabhat Sharma June 21, 2022 • 19:17 PM View: 10408

भारत में क्रिकटर्स को भगवान का दर्जा दिया जाता है। क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग किसी सेलब्स से कम नहीं है। विराट कोहली से लेकर धोनी तक ऐसे दिग्गज क्रिकेटर हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस को मैदान के अंदर और मैदान के बाहर सारी हदें पार करते हुए देखा जा चुका है। इसी कड़ी में हम आज आपके साथ शेयर करेंगे ऐसा किस्सा जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। आउट होकर पवेलियन लौट रहा था बल्लेबाज की तभी स्टैंड से एक लड़की दौड़कर मैदान पर आती है और उसे किस करने लगती है।

हम बात कर रहे हैं 60 के दशक के उस भारतीय क्रिकेटर की जिनके प्रति महिलाओं की दीवानगी देखते बनती थी। अब्बास अली बेग (Abbas Ali Baig) की गिनती अपने ज़माने में दुनिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में होती थी। 1960 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई टेस्ट मैच के दौरान ही ये वाक्या हुआ जिसने लाइव मैच के दौरान क्रिकेटर को शर्म से लाल कर दिया।

Related Cricket News on Abbas ali baig