Abhinav manohar
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से रौंदा, गिल-मिलर के धमाल के बाद अफगानी गेंदबाजों ने बरपाया कहर
आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने गिल- मिलर के धमाल और नूर- राशिद की शानदार गेंदबाजी मदद से मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया। मुंबई की ये लगातार दूसरी हार है। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। गुजरात ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शुभमन गिल की जगह जोशुआ लिटिल को खिलाया। वहीं मुंबई ने रिले मेरेडिथ की जगह तिलक वर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा डेविड मिलर ने 22 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं अभिनव मनोहर ने 21 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। मिलर और अभिनव ने 5वें विकेट के लिए 71 (35) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट पीयूष चावला ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला।
Related Cricket News on Abhinav manohar
-
बॉउंड्री पर दिखा मनोहर कैच, अभिनव ने छक्के को विकेट में किया तब्दील; देखें VIDEO
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अभिनव मनोहर ने बॉउंड्री पर फील्डिंग करते हुए शानदार कैच लपका जिसने गुजरात टाइटंस की टीम में अहम योगदान दिया। ...
-
IPL 2022 Auction: पिता चलाते थे फुटवियर की दुकान, बेटे को गुजरात टाइटंस ने 13 गुना कीमत में…
आईपीएल 2022 के ऑक्शन के पहले दिन गुजरात टाइटंस की टीम ने सात खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन और जेसन रॉय जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। लेकिन एक खिलाड़ी को इस नई फ्रेंचाइजी ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51