Abhishek nayar: Cricket News & Match Updates
इंडियन टीम ने निकाला तो सीधा KKR में एंट्री, अभिषेक नायर बने KKR के असिस्टेंट कोच
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्यों की छुट्टी कर दी थी और उसमें अभिषेक नायर का भी नाम शामिल है। हालांकि, भारतीय टीम के सहायक कोच के पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक स्टाफ में शामिल हो गए हैं। नायर टीम के असिस्टेंट कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
नायर पहले केकेआर के लिए काम कर चुके हैं और अकादमी में खिलाड़ियों को तैयार करने का काम करते हुए पर्दे के पीछे से उनके मुख्य व्यक्ति थे।ऑस्ट्रेलिया दौरे के तुरंत बाद आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान, टीम प्रबंधन में कई लोगों ने नायर की भूमिका पर सवाल उठाए थे, जबकि खिलाड़ियों से भी प्रतिक्रिया मांगी गई थी। ये भी पहला मामला है जब बीसीसीआई ने मुख्य कोच द्वारा चुने गए सहायक स्टाफ के अनुबंध को समाप्त करने के लिए कदम उठाया है। Read More...