Abhishek sharma duck: Cricket News & Match Updates
VIDEO: अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार 0 पर हुए आउट, आर्यन दत्त ने किया क्लीन बोल्ड
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भी अभिषेक पहले ही ओवर में आउट हो गए। अभिषेक को नीदरलैंड के स्पिनर आर्यन दत्त ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई।
इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन आर्यन दत्त ने पहले ही ओवर में भारत को पहला झटका देकर इस फैसले को गलत साबित कर दिया। पारी के पहले ओवर की पहली दो गेंदें डॉट खेलने के बाद अभिषेक ने तीसरी गेंद पर भी हवाई शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधा स्टंप पर जा लगी। उनके बोल्ड होने का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Abhishek sharma duck - Tesst
VIDEO: Salman Ali Agha का मास्टरस्ट्रोक! खुद पहला ओवर डालकर Abhishek Sharma को फंसाया इस तरह
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16