Ahmedabad weather report: Cricket News & Match Updates
IND vs NZ: क्या टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम का हाल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच गया है जहां फाइनल में इंडिया और न्यूज़ीलैंड का आमना-सामना होगा। ये ज़बरदस्त मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि मैच वाले दिन मौसम कैसा रहेगा और क्या बारिश से खेल खराब होगा या उन्हें पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान की मानें तो फैंस के लिए राहत की बात है। अहमदाबाद में फाइनल के दिन बारिश की उम्मीद बहुत कम है। इस दिन आसमान साफ रहेगा और मैच बिना किसी रुकावट के खेले जाने की उम्मीद है। मैच के दिन बारिश का कोई खतरा नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। अहमदाबाद में दिन में मैक्सिमम टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। रात में टेम्परेचर थोड़ा गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। Read More...
Related Cricket News for Ahmedabad weather report - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago