Aiden markram: Cricket News & Match Updates
2nd T20I: रिंकू, सूर्या के अर्धशतकों पर फिरा पानी, साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से दी मात
साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। भारत की तरफ से कू सिंह (Rinku Singh) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। भारत का स्कोर 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन खड़ा कर दिया था। इसके बाद बारिश शुरू हो गयी और रुकी नहीं। बारिश की वजह से भारत की पारी समाप्त करनी पड़ी। मैच जब दोबारा शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीका को जीतने के 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला था। भारत की गेंदबाजी करते समय मैदान काफी गीला था उसका भी खामियाजा भी भारत को भुगतना पड़ा।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 68(39)* रन रिंकू सिंह ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। ये उनका पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक है। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 56(36) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। सूर्या और रिंकू ने 70 (48) रन की साझेदारी निभाई। तिलक वर्मा ने 29(20) रन बनाये। उन्होंने अपनी इस पारी में में 4 चौके और एक छक्का लगाया। गेराल्ड कोएत्ज़ी ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले। मार्को यानसेन, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी और कप्तान एडेन मार्करम एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। Read More...