Akash deep: Cricket News & Match Updates
स्टीव स्मिथ को किस्मत ने दिया धोखा, 140 रन बनाकर ऐसे अजीब तरीके से हुए आउट, देखें Video
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith Wicket) ने भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने करियर का 34वां शतक लगाया। स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 140 रन की पारी खेली और आकाश दीप की गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे। आउट होने के बाद स्मिथ को यकीन नहीं हुआ और निराशा भरी हंसी के साथ ड्रैसिंग रूम की तरफ लौटे।
पारी का 115वां ओवर करने आए आकाश दीप और पहली ही गेंद पर स्मिथ स्टेप आउट करते हुए डाउन द ग्राउंड खेलने गए लेकिन गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और पैड से टकराई, फिर टप्पा खाकर लुढ़कती हुई स्टंप्स की ओर गई। इस दौरान स्मिथ स्मिथ भी पिच पर खड़े ही रह गए और गेंद को रोकने की कोशिश भी नहीं की। गेंद विकेट से जाकर टकराई और स्टंप्स बिखर गई।” Read More...