Ali raza
David Warner के उड़ गए तोते, 18 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने 145.1 Kph की रफ्तार से बॉल डालकर उखाड़ा स्टंप; देखें VIDEO
पाकिस्तान सुपर लीग के 32वें मुकाबले (PSL 2026) में पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) के 18 साल के तेज गेंदबाज़ अली रज़ा (Ali Raza) ने बेहद ही तूफानी गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 41 रन देकर कराची किंग्स (Karachi Kings) के 4 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस यंग बॉलर ने सबसे पहले कराची के कैप्टन डेविड वॉर्नर (David Warner) का विकेट चटकाया, जिन्हें अली रज़ा ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना कराची किंग्स की इनिंग के 5वें ओवर में देखने को मिली। यहां अली रज़ा अपने कोटे का पहला ही ओवर करने आए थे जिसकी तीसरी गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप को टारगेट करके 145.1 Kph की रफ्तार से बॉल डिलीवर किया।
Related Cricket News on Ali raza
-
U19 Asia Cup Final में मचा बवाल! Vaibhav Suryavanshi की पाकिस्तानी गेंदबाज़ Ali Raza से हुई लड़ाई; देखें…
एसीसी अंडर19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तानी गेंदबाज़ अली रज़ा की लड़ाई हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...
-
U-19 World Cup 2024: टॉम स्ट्राकर के 6 विकेट के दम पर पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में,भारत…
टॉम स्ट्राकर (Tom Straker) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार (8 फरवरी) को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को ...