Amit mishra news
Advertisement
इंडियन क्रिकेट को लगा झटका, अश्विन के बाद एक और स्पिनर ने ली रिटायरमेंट
By
Shubham Sharma
September 04, 2025 • 12:11 PM View: 1050
भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के बाद एक और भारतीय स्पिनर ने रिटायरमेंट ले ली है। अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस संन्यास के ऐलान के साथ ही उनके 25 साल से ज़्यादा लंबे करियर का अंत हो गया। मिश्रा पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर थे और आईपीएल में भी उन्हें कम ही मौके मिल रहे थे जिसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है।
मिश्रा ने 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपनी तेज़ वैरिएशन और नियंत्रण की बदौलत क्रमशः 76, 64 और 16 विकेट लिए हैं। गुरुवार को एक बयान में, मिश्रा ने कहा कि पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का उनका फैसला बार-बार लगने वाली चोटों और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के उनके विश्वास से प्रेरित है।
Advertisement
Related Cricket News on Amit mishra news
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement