Amit mishra: Cricket News & Match Updates
'विराट कोहली ना फोन आया ना मैसेज', अमित मिश्रा का छलका दर्द बोला- किसी ने ढंग से जवाब तक नहीं दिया
टीम इंडिया के शानदार स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) का दर्द छलका है। पत्रकार अमित मिश्रा से सवाल पूछता है, 'आपको याद है कि आपने आखिरी मैच में कितने विकेट लिए थे जो आपने भारत के लिए खेला था?' जिसपर अमित मिश्रा कहते हैं, '6 विकेट थे न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ मैन ऑफ द मैच भी था मैन ऑफ द सीरीज भी था मैं।' जिसपर पत्रकार कहता है, 'आज अगर कोई 3 विकेट ले ले तो वो स्टार बन जाता है लेकिन 6 विकेट लेने के बाद आप दोबारा इंडिया के लिए नहीं खेले क्यों?'
इस सवाल के जवाब में अमित मिश्रा कहते हैं, 'मैं ये कहूंगा कि उसके बाद में इंजर्ड हुआ मेरी इंजरी लंबी चल गई। हालांकि, मेरा कमबैक जरूर होना चाहिए था। लेकिन, नहीं हुआ। अब मैं ज्यादा इन चीजों के बारे में सोचता नहीं हूं। मैं क्रिकेट अभी भी खेल रहा हूं मैं खुश हूं। ऊपरवाले ने जो कुछ दिया है जो हमारे हाथ में था उससे में संतुष्ट हूं।' Read More...