Andre russell: Cricket News & Match Updates
क्या KKR पर बोझ बन चुके हैं आंद्रे रसल और सुनील नारायण? युसूफ पठान ने दिया फ्यूचर पर बड़ा बयान
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है और इस समय नितिश राणा की अगुवाई में केकेआर अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। आखिरी दो मैचों में अगर ये टीम जीत भी जाती है तो भी प्लेऑफ तक पहुंचना पक्का नहीं है क्योंकि बाकी कई सारे समीकरण भी केकेआर के हिसाब से सही रहने चाहिए। ऐसे में आप कह सकते हैं कि ये टीम इस सीजन में भी प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाएगी। हर सीजन की तरह इस बार भी केकेआर को उनके दो सीनियर खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने इस बार भी निराश किया जिसका खामियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं केकेआर के दो स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसल और सुनील नारायण की जो पिछले काफी सीजन से क्षमता के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इन दोनोंं का खराब प्रदर्शन ही कारण है कि पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने सुझाव दिया है कि केकेआर को आंद्रे रसल और सुनील नारायण से आगे देखने की जरूरत है। Read More...