Aneurin donald run out: Cricket News & Match Updates
The Hundred: कछुए की तरह दौड़ रहे थे Aneurin Donald, Sherfane Rutherford ने रॉकेट थ्रो से उड़ा दिए डंडे; देखें VIDEO
Sherfane Rutherford Run Out Aneurin Donald Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 25वां मुकाबला बीते शनिवार, 08 अगस्त को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां एमआई लंदन (MI London) के स्टार कैरेबियाई खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) ने ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के विस्फोटक बल्लेबाज़ एन्यूरिन डोनाल्ड (Aneurin Donald) को अपनी रॉकेट थ्रो से आउट करके पवेलियन भेजा। इस दौरान एन्यूरिन डोनाल्ड किसी कछुए की तरफ पिच पर धीमे-धीमे भागते दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना Trent Rockets की पारी की 25वीं गेंद पर घटी। MI London के लिए खुद कैप्टन सैम करन गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी स्पेशल Moon Ball डालकर एन्यूरिन डोनाल्ड को फंसाया। यहां बल्लेबाज़ जोर से शॉट खेलकर चौका जड़ना चाहता था, लेकिन अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम हुआ और गेंद बैट के अनरूनी हिस्से से टकराकर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चली गई। Read More...
Related Cricket News for Aneurin donald run out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16