Sherfane Rutherford Run Out Aneurin Donald Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 25वां मुकाबला बीते शनिवार, 08 अगस्त को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां एमआई लंदन (MI London) के स्टार कैरेबियाई खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) ने ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के विस्फोटक बल्लेबाज़ एन्यूरिन डोनाल्ड (Aneurin Donald) को अपनी रॉकेट थ्रो से आउट करके पवेलियन भेजा। इस दौरान एन्यूरिन डोनाल्ड किसी कछुए की तरफ पिच पर धीमे-धीमे भागते दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना Trent Rockets की पारी की 25वीं गेंद पर घटी। MI London के लिए खुद कैप्टन सैम करन गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी स्पेशल Moon Ball डालकर एन्यूरिन डोनाल्ड को फंसाया। यहां बल्लेबाज़ जोर से शॉट खेलकर चौका जड़ना चाहता था, लेकिन अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम हुआ और गेंद बैट के अनरूनी हिस्से से टकराकर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चली गई।
इसका फायदा उठाकर ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाड़ियों ने एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई और इसी बीच एन्यूरिन डोनाल्ड किसी कछुए की तरह पिच पर धीमे-धीमे दौड़ते दिखे। इसी बीच शेरफेन रदरफोर्ड ने तेजी से दौड़कर गेंद पकड़ा और सीधा नॉन-स्ट्राइकर की तरफ थ्रो मारा। इसके बाद होना क्या था। एन्यूरिन डोनाल्ड क्रीज तक पहुंचते उससे पहले ही गेंद ने स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ा दिए।