Anushka sharma: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Messi से नहीं प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का, वृंदावन से सामने आया नया वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो दिन पहले मुंबई में लैंड हुए और मीडिया ने ये अटकलें लगाईं कि ये पावर कपल दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी से मिलने के लिए भारत वापस आया है लेकिन विराट-अनुष्का ने सभी फैंस को चौंकाते हुए एक बार फिर से श्री प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंच गए।
विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई के कलिना एयरपोर्ट से इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। फैंस कयास लगा रहे थे कि वो फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी से मिलने आए हैं लेकिन इस कपल ने फैंस को गलत साबित कर दिया। इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली लंदन चले गए थे। Read More...