भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो दिन पहले मुंबई में लैंड हुए और मीडिया ने ये अटकलें लगाईं कि ये पावर कपल दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी से मिलने के लिए भारत वापस आया है लेकिन विराट-अनुष्का ने सभी फैंस को चौंकाते हुए एक बार फिर से श्री प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंच गए।
विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई के कलिना एयरपोर्ट से इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। फैंस कयास लगा रहे थे कि वो फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी से मिलने आए हैं लेकिन इस कपल ने फैंस को गलत साबित कर दिया। इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली लंदन चले गए थे।
मेसी 13 दिसंबर से 3 दिन के भारत दौरे पर थे। अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी मेसी ने कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में पहुंचकर अपने फैंस और सेलिब्रिटीज़ से मुलाकात की। यही कारण था कि विराट और अनुष्का के भी मेसी से मिलने की अटकलें थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बता दें कि इससे पहले विराट और अनुष्का अपने साथ अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय कोहली के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे।
Virat Kohli और Anushka Sharma मिलने आए पूज्य महाराज जी से pic.twitter.com/ND93dlFdwu
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) December 16, 2025