Aqib nabi: Cricket News & Match Updates
IND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता, वेस्टइंडीज के खिलाफ रहे थे टीम का हिस्सा
IND vs NZ: टीम इंडिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था, क्योंकि कई बड़े खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा होने के चलते उपलब्ध नहीं थे। अब आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए इन खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद है। ऐसे में वेस्टइंडीज सीरीज में शामिल रहे इन तीन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है।
1. ध्रुव जुरेल
इस लिस्ट में पहला नाम ध्रुव जुरेल का है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में केएल राहुल के साथ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया था। हालांकि, जुरेल को पूरी सीरीज में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे। Read More...