Arif yaqoob
PSL 2024: कप्तान बाबर के शतक और आरिफ के पंजे के दम पर पेशावर ने इस्लामाबाद को 8 रन से दी मात
पाकिस्तान सुपर लीग, 2024 के 13वें मैच में पेशावर जाल्मी ने कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के शतक और आरिफ याकूब (Arif Yaqoob) के 5 विकेट की बदौलत इस्लामाबाद यूनाइटेड को 8 रन से हरा दिया। पारी का 19वां ओवर करने आये आरिफ ने मात्र 2 रन देते हुए 4 विकेट झटके और मैच पेशावर की तरफ मोड़ दिया। उन्होंने मैच में कुल 5 विकेट झटके। इस्लामाबाद की तरफ से आजम खान और कॉलिन मुनरो ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन वो बेकार चली गयी।
पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाये। कप्तान बाबर ने 63 गेंद में 14 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन की शतकीय पारी खेली। सैम अयूब ने 21 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। बाबर और सैम ने पहले विकेट के लिए 77 (45) रन जोड़े। इस्लामाबाद की तरफ से कप्तान शादाब खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
Related Cricket News on Arif yaqoob
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago