Arshdeep singh: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह से फेरा मुंह, वीडियो ने किया हैरान
टीम इंडिया के 23 साल के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पिछले तीन-चार दिनों से चर्चा में हैं। 18 वें ओवर में पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली का कैच छोड़ने के लिए बेरहमी से ट्रोल होने वाले अर्शदीप सिंह ने पिछले दो टी-20 मैचों पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ शानदार 20वां ओवर डाला है। इन सबके बीच कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अर्शदीप सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा अर्शदीप सिंह से मुंह मोड़ते नजर आए जब इस युवा खिलाड़ी ने अपने कप्तान को कुछ सुझाव देने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। रोहित, जो मैदान मैच के अंतिम ओवरों में काफी दबाव में थे उन्हें मैच के दौरान अर्शदीप सहित सभी गेंदबाजों के साथ लंबी बातचीत करते हुए देखा गया था। Read More...